Archives – Hindi
Translated By: Praveen Kurre
03 March 2015
General Studies – 1;
सिलेबस : 18 वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास-महत्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।
1) सिपाहियों का विद्रोह नागरिकों का विद्रोह था, विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रान्त और अवध में , दो ऐसे क्षेत्र जहाँ से बंगाल सेना के सिपाहियों की भर्ती की गई थी | उन कारणों पर टिप्पणी कीजिये जिसने आम नागरिकों को 1857 के विद्रोह में कूदने को मजबूर किया था ? (150 शब्दों में)
स्रोतः- India’s Struggle for Independence, Chapter 1
सिलेबस : 18 वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास-महत्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।
2)ब्रिटिश उपनिवेशवाद ने 19 वीं शताब्दी में आदिवासियों के जीवन जीने के तरीके और जंगलों के साथ उनके सम्बन्ध को किस प्रकार प्रभावित किया था, आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये ? इस पर आदिवासियों की क्या प्रतिक्रिया रही ? तथा इसके क्या परिणाम हुए ? परीक्षण कीजिये (200 शब्दों में )
स्रोतः- India’s Struggle for Independence, Chapter 2
सिलेबस : 18 वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास-महत्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।
3) किसान आन्दोलनों में सबसे उग्र और व्यापक 1859 -1860 का नील आन्दोलन था| क्या इसने अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सका ? यदि हाँ, तो कैसे ? परीक्षण कीजिये (200 शब्दों में )
स्रोतः- India’s Struggle for Independence, Chapter 3
General Studies – 2
सिलेबस : गरीबी और भूख से संबंधित विषय।
4) “ दशकों से मजबूत आर्थिक वृद्धि दर के बावजूद भारत में बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति ख़राब बनी हुई है, जो विश्व के हैरान कर देने वाले सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों में से एक है ? “ इस समस्या के गंभीरता और कारणों पर आलोचनात्मक चर्चा कीजिये तथा सरकार के हस्तक्षेप के बावजूद भी इस समस्या से निजात क्यों नहीं मिल पाया है ? (200 शब्दों में )
स्रोतः- The New York Times
सिलेबस : भारत के हितों, भारतीय परिदृश्य पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियाँ तथा राजनीति का प्रभाव।
5) “ पश्चिम की लड़ाई केवल कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवादियों से नहीं हैं| यह मुसलमानों और मुस्लिम दुनिया के भविष्य के बीच की लड़ाई है “ | क्या आप इस नजरिये से सहमत हैं ? क्या पश्चिम और भारत को isis , अलकायदा और तालिबान के उदय के विषय को छोड़ देना चाहिए तथा मुस्लिम दुनियां के लोगों को खुद इस समस्या से जूझने देना चाहिए ? आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिये (200 शब्दों में )
स्रोतः- The New York Times
सिलेबस : भारत एवं उसके पड़ोसी संबंध।
6) “ आज भारत के उत्तर –पश्चिमी सीमाओ पर अशांति की जो प्रकृति है, वह भारत के पश्चिमी पड़ोसियों के 1979-80 के विकास के समतुल्य है “ | वे विकास क्या थे ? और उसका उस क्षेत्र में क्या प्रभाव पड़ा था ? उस क्षेत्र में वर्तमान की अशांति से निपटने के लिए अब तक भारत की क्या रणनीति रही ? (200 शब्दों में )
स्रोतः- The Indian Express
General Studies – 3
सिलेबस : भारतीय अर्थव्यवस्था
7) ऐसा कहा जा रहा है कि अभी हाल ही में पेश किया गया केंद्रीय बजट में कुछ ऐसे उत्कृष्ट कदम उठायें गए हैं जिससे वित्तीय क्षेत्र में एक नए युग कायम कायम हो सकता है ? उस पर एक नोट लिखिए (200 शब्दों में )
स्रोतः- Business Standard
सिलेबस : भारतीय अर्थव्यवस्था
8) अभी हाल में रिजर्व बैंक आफ इंडिया और केंद्र सरकार दोनों के बीच मौद्रिक नीति की रुपरेखा पर एक समझौते किये गये जो ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है | इस संधि के प्रमुख विशेषताओं तथा भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इसके महत्व का परीक्षण कीजिये ? (200 शब्दों में)
स्रोत:- The Indian Express
सिलेबस : भारत में भूमि सुधार। उदारीकरण का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव ,औद्योगिक नीति में परिर्वतन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव।
9) ऐसा कहा जाता है कि भारत के अधिकतर औद्योगिक परियोजनाओं के ठप्प या निरस्त किये जाने का कारण भारत की भूमि अधिग्रहण में समस्या को लेकर हैं | क्या आप इस आकलन से सहमत हैं ? आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये (200 शब्दों में)
स्रोत:- Business Standard
सिलेबस : सरकारी बजट। देशज रूप से प्रोद्योगिकी का विकासए आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्वों की भूमिका।
10) सरकार के “ भारत को मानें “ अभियान जोर देने पर जारी हाल के रिपोर्ट और सेना तथा नौसेना द्वारा सामना किये जा रहे दबाव की समस्या के प्रकाश में भारत की रक्षा बजट और हाल के वर्षों में उसके प्रदर्शन पर आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिये ? (200 शब्दों में)
स्रोत:- Business Standard
General Studies – 4
सिलेबस : लोक प्रशासनों में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्र: स्थिति तथा समस्याएँ
11) एक सिविल सेवक को प्रतिदिन प्रशासन में पालन किये जाने वाले सिविल सेवा के मूल्यों को सूचीबद्ध कीजिये | क्या आपको लगता है कि सिविल सेवा के मूल्यों में कमी आ रही है ? उदाहरण के साथ समझाइये (200 शब्दों में)
स्रोत:- Reference